नवादा(बिहार) : नवादा जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रथत इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा प्रतियोगिता 2014 ,चयनित 86 अनुशंसित राजस्व कर्मचारी को नियुक्ति पत्र अपने कर कमलों से प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाने वाले दिवाकर कुमार उपाध्याय, अंतिमा कुमारी, सुजीत कुमार, गुड्डू कुमार के साथ 86 राजस्व कर्मचारी थे। सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईमानदारी के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों को ससमय पूर्ण करेंगे। उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी अनुशंसित राजस्व कर्मचारी के शैक्षणिक और सभी प्रमाण पत्रों की जाॅच नोडल पदाधिकारी के माध्यम से 05 टेबुलों पर किया गया था। जाॅचोपरान्त 86 उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र आदि सही पाया गया, जिन्हें मंगलवार को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करायी गयी। राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति विभिन्न पंचायतों में की जायेगी, जिससे राजस्व के कार्याें में अपेक्षित प्रगति होगी। सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला स्तर पर नगर भवन नवादा में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए आज जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
सभी सफल अभ्यर्थियों का सभी वांछित कागजात के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों की जाॅच कराये। जिसमें बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र, पहचान पत्र मूल के साथ छाया प्रति (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट), शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ छायाप्रति (मैट्रिक और इंटर), आवासीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, क्रिमी लेयर सहित, सभी प्रमाण पत्र सही पाये जाने वाले अनुषंसित उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र प्रदान करने के समय उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, ए0के0 पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, राजीव रंजन वरीय उपसमाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
