Agni Bharat

आरा : अस्पताल में अबॉर्शन कराने आई थी महिला, छोटी आंत और बच्चेदानी काटकर डॉक्टर फरार

आरा : आरा में एक नर्सिंग होम के झोलाछाप डॉक्टर ने अबॉर्शन के दौरान एक महिला की छोटी आंत और बच्चेदानी को काट दिया। डॉक्टर की लापरवाही से महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बेहतर इलाज के लिए महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धुन्धुआ गांव निवासी इंद्रजीत कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी है। परिजनों द्वारा थाने में इसकी शिकायत की है।

वहीं छोटी आंत नहीं होने के कारण महिला को खाने में तकलीफ है। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने परिजनों से वादा किया था कि सारा खर्च हम उठाएंगे, लेकिन दो दिन का पैसा देकर अब कंपाउंडर और डॉक्टर दोनों फरार है।

ज्योति कुमारी के पति इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर को ज्योति शौच के लिए जा रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया था। वो साढ़े तीन माह की गर्भवती थी। इस वजह से महिला को पेट में काफी दर्द होने लगा।

28 अक्टूबर को गांव के एक कंपाउंडर के कहने पर आरा शहर के महावीर टोला स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को अबॉर्शन की सलाह दी। अबॉर्शन के दौरान डॉक्टर के द्वारा महिला की छोटी आंत और बच्चेदानी को काट दिया गया।

AGNISH KUMAR TIWARY
Author: AGNISH KUMAR TIWARY

Agnish Kumar Tiwary

Leave a Comment