Agni Bharat

डीएम के आदेश पर नवादा के 47 पंचायतों में योजनावार कार्यों की हुई जांच

नवादा : जिलाधिकारी उदिता सिंह के आदेश के आलोक में आज बुधवार को जिले के 47 पंचायतों में योजनावार प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल जल, पक्की नली गली, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, आॅगनबाड़ी केन्द्रों की जाॅच, अमृत सरोवर, मनरेगा आदि की जाॅच की गयी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के लिए आज पंचायतों में सरकार के विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जाॅच की गयी। 

जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड/अंचल स्तर के अधिकारियों के द्वारा जिले पंचायतों में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की पंचायत आवंटित किया गया। इसके तहत सभी संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित पंचायतों में जाकर संबंधित योजनावार पर जाॅचोपरान्त विहित प्रपत्र में संधारित करते हुए जाॅच प्रतिवेदन को आनलाईन के माध्यम से अपलोड किया गया।

मो. नैय्यर एकबाल उप विकास आयुक्त नवादा एवं अपूर्वा त्रिपाठी परिक्ष्यमान सहायक समाहर्ता ने आज संयुक्त रूप से नवादा सदर प्रखंड के पौरा पंचायत में घोसरामा गांव का औचक निरीक्षण किये। उन्होंने कहा कि आदर्श मध्य विद्यालय घोसरामा का निरीक्षण किया गया। बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। उनमें गुणात्मक शिक्षा का भी अभाव पाया गया। बालिकाओं के लिए एकमात्र शौचालय था लेकिन बालक के लिए नहीं। विद्यालय की चहारदिवारी संतोष जनक नहीं पाया गया। विद्यालय में चहारदिवारी की आवश्यकता है, इसके लिए कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्राथकिकता के साथ चहारदिवारी निर्माण कार्य करायें।

 

मध्याह्न भोजन में गैस चूल्हा के जगह पर लकड़ी से खाना बनाया जा रहा था, जो कि विभागीय आदेश का उल्लंघन था। इससे पर्यावरण प्रदूषित और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य उपकेन्द्र/बेलनेस सेंटर का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि परिसर में काफी गंदगी था। यहाॅ पर एक एएनएम के द्वारा इसका संचालन हो रहा है। लालती देवी नामक एएनएम अनुपस्थित पायी गयीं। उप विकास आयुक्त ने स्थानीय जन प्रतिनिधि को साफ-सफाई करवाने के लिए निदेशित किए। पीडीएस दुकान बंद पाया गया। इसके संचालक बीरेन्द्र सिंह, निबंधन संख्या-45/90 है। दुकान खोलवाने पर पाया गया कि काफी मात्रा में राशन रखा हुआ है। दुकान में किसी प्रकार का बोर्ड भी नहीं पाया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन निजी मकान में हो रहा था। सेविका/सहायिका का कार्य सेविका के द्वारा ही किया जा रहा था जो काफी बृद्धा थी। उसकी बेटी के द्वारा केन्द्र संचालन हो रहा था और बच्चों की उपस्थिति मात्र 10 पायी गयी,जबकि न्यूनतम 40 बच्चों की उपस्थिति होनी चाहिए। घोसरामा गाॅव पक्की नली गली से पूर्ण रूप से आच्छादित है। हर घर नल का जल भी संतोषजनक पाया गया। हर घर नल जल योजना में किसी प्रकार का शिकायत नहीं पाया गया।

नदी किनारे मनरेगा के माध्यम से बृक्षारोपन हुआ है जो देखने के लायक है। इसी जगह पर मनरेगा से घाट का निर्माण किया गया है जो गुणवत्तापूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि संयुक्त रूप से पौरा पंचायत में सभी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। घोसरामा गाॅव में निरीक्षण के समय निरीक्षण स्थल पर शिवशंकर राय अंचलाधिकारी, ग्रामीण आवास सहायक, कनीय अभियंता पीएचईडी, स्थानीय उप प्रमुख आदि उपस्थित थे।

उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता पकरीबरावां के कोनन्दपुर पंचायत, डाॅ. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता रोह प्रखंड के भीखमपुर, उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी वारिसलीगंज-मकनपुर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली- रजौली-पूर्वी में जाॅच किये। इसके साथ अन्य पदाधिकारियों के द्वारा निर्धारित 47 पंचायतों में औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के द्वारा आज पंचायतों में स्थित आॅगनबाड़ी केन्द्र का संचालन, जन वितरण प्रणाली के दुकान के साथ-साथ सभी कल्याणकारी योजनाओं की जाॅच की गयी।

इसके अलावे पंचायतों में स्थित पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउन्टर की भी जाॅच संबंधित अधिकारियों के द्वारा भी की गयी।

Author:

Leave a Comment