Agni Bharat

डीएम ने विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी के साथ किया विस्तृत समीक्षा

नवादा : उदिता सिंह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा ने समाहरणालय के सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्षी और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी के साथ विस्तृत समीक्षा किए। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों के लिए कर्मियों की संख्या का आकलन कर लिया गया है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र में 172, वारिसलीगंज में 50 और रजौली नगर पंचायत में 25 मतदान केन्द्र अर्थात कुल 247 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर 06-06 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इसके अलावे 10 प्रतिशत सुरक्षित रखे जायेंगे। सभी कर्मियों को तीन स्तरीय प्रशिक्षण कन्हाई लाल विद्यालय, नवादा में दिया जायेगा। प्रथम प्रशिक्षण 20.09.2022 को शुरू होगा। सभी मतदान केन्द्रों पर तीन पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड मेम्बर सभी मतदान केन्द्रों पर तीन-तीन ई0वी0एम0 मशीन का प्रयोग मतदान के लिए किया जायेगा। जिले में कुल 465 से अधिक ईवीएम मशीन का उपयोग किया जायेगा। ईवीएम कमीषनिंग का कार्य संबंधित आरओ के द्वारा केएलएस काॅलेज में कराया जायेगा। एफएलसी का कार्य केएलएस काॅलेज नवादा में हो रहा है जिसमें 20 मास्टर ट्रेनर प्रतिनियुक्त किये गए हैं। प्रत्येक वार्ड में सेक्टर बनाया जायेगा।  

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर परिषद एवं नगर पंचायत के क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिये कि असमाजिक तत्वों पर 107, 113, 116 ओर सीसीए की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसके लिए पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ को विषेष निर्देश दिया गया। ईवीएम मशीन के लिए बज्र गृह केएलएस काॅलेज में बनाया गया है। मतगणना केएलएस काॅलेज में 12 अक्टूवर 2022 को करायी जायेगी। जिसके लिए नवादा नगर परिषद क्षेत्र के लिए 20 टेबल, वारिसलीगंज 15 एवं नगर पंचायत रजौली के लिए भी 15 टेबल पर काउंटिंग करायी जायेगी। एक राउन्ड को पूरा करने के लिए 45 मिनट निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन आयोग के नियमावली के तहत् प्रषिक्षण देना सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतगणना टेबल पर मतगणना सहायक, माइक्रो आॅब्जर्बर, महिला सहायक और सुपरवाईजर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। डीआईओ राजीव कुमार को निर्देश दिया गया है कि पूर्व से प्रशिक्षित आईटी को ओसीआर कार्य में लगाएं। सभी मतदान केन्द्रों का जीओ टैग करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक में प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, मीडिया कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, जिला हेल्प लाईन, डिजिटल कैमरा कोषांग, मतगणना कोषांग, जिला संचार योजना कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, कोविड-19 कोषांग आदि की समीक्षा की गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांेगों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के तहत सभी कार्याें को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

समीक्षात्मक बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह वरीय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, डाॅ. कारी प्रसाद महतो वरीय पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्ता अनुराग कौशल नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग, राजबर्द्धन नोडल पदाधिकारी, प्रियंका सिंहा स्थापना प्रभारी,सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विष्व जीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता, सुजीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता के साथ-साथ कोषांगों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Author:

Leave a Comment