झंझारपुर(मधुबनी):- मधुबनी जिला अंतर्गत झंझारपुर अनुमंडल के कैथिनिया गांव में लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चोरों द्वारा घर के मुख्य द्वार का ताला काटकर अन्दर प्रवेश किया है। अन्दर मे चार कमरे का ताला काटकर चारो कमरे मे रखे ट्रंक, आलमीरा को तोडकर रखे आभूषण, टीभी, वर्तन, कपडे आदि लेकर चम्पत हो गए है। घर के मालिक गणेश झा गांव से बाहर दिल्ली अपने परिजन के यहाँ गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की जानकारी शुबह मिलने पर आसपास के पड़ोसियों ने घर के मालिक एवं पुलिस को रात में चोरो द्वारा ताला तोड़कर चोरी होने की जानकारी दिया। उसके तुरंत पश्चात पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया उसके बाद नुकसान का अनुमान लगाया। वैसे घर के मालिक के आने के वाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकती है। परन्तु सूत्रों के मुताबिक लगभग 10 लाख की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और इसकी जानकारी तत्काल मधुबनी एसपी को देकर कारवाई करने के लिए कहा।
