Agni Bharat

धनार्जय नदी से अज्ञात युवक का सिर कटी लाश बरामद

  1. नवादा.       

नरहट थाना क्षेत्र के शनिवार को बाजितपुर मनिकपुरा गांव के समीप धनार्जय नदी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। सिर को खोजने का प्रयास जारी है। शव का पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए रखा जाएगा। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। मृतक की उम्र करीब 35, 40 वर्ष होगा। मृतक के बदन पर एक भी कपड़ा नही था। नदी के बीच धार में सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। बदमाशों द्वारा हत्या की घटना का अंजाम रात को ही किया जाना प्रतीत हो रहा है। सिर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि अज्ञात व्यक्ति का सिर कटी शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। युवक कहां का है किसलिए हत्या की गई है यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक सिर कटी शव का पहचान नहीं हो सका था।

Author:

Leave a Comment