भोजपुर
जगदीशपुर
दुलौर राजेन्द्र हास्पिटल के सभागार में शाहाबाद महोत्सव सम्पन्न करने हेतु एक आम बैठक रखा गया जिसकी अध्यक्षता शाहाबाद महोत्सव के संयोजक श्री अखिलेश सिंह जी के द्वारा किया गया। इस बार का शाहाबाद महोत्सव ऐतिहासिक धरती जगदीशपुर में मनाने तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल क्रीडा स्थल शाहाबाद महोत्सव मनाने हेतु उपयुक्त है एवं चारों जिला के पूर्व एक जिला शाहाबाद से संबंधित सांस्कृतिक धरोहर, कला संस्कृति एवं महत्वपूर्ण विभूतियों का भसमंडन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम दिनांक 12/13 नवंबर 2022 को किया जाए। लोगों के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि यह ऐतिहासिक भूमि है और शाहाबाद की धरती पर अनेक वीर जन्म लिए हैं जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए निछावर कर दिया उनकी स्मृति में एक अमर ज्योति स्थल का निर्माण किया जाए एवं उनकी स्मृति में दीप प्रज्वलित किया जाए तथा आधिकारिक रूप से स्थल का चुनाव भी किया जाए। इस बैठक में प्रक्षेत्र के गणमान्य लोग अखिलेश कुमार, आलोक भारद्वाज, कुंवर अभिजीत, सतीश सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दिव्य विजय सिंह, मिलिंद चौधरी, महेश ठाकुर मुखिया, सुनील कुमार पंडा जी, रोहित सिंह, शत्रुघ्न सिंह, प्रियरंजन सिंह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, राजकुमार वर्मा, नीतीश भारद्वाज, कुंवर संजीत सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह, लव जी,बंटी सिंह सासाराम, पवन सिंह, अशोक कुमार सासाराम, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह व देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।