जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सबिता देवी ने की ।बैठक का संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरूण कुमार यादव ने किया।बैठक में सदस्यों द्वारा स्वास्थ, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, कृषि, शिक्षा, सात निश्चय, आवास, शौचालय, पेंशन, आपदा, राजस्व,आपूर्ति, स्वच्छता, नल जल योजना ग्रामीण पक्की सड़क,नली-गली का मरम्मत जैसी अन्य विभागों के समस्याओं पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया गया और विभिन्न विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई।इस मौके पर जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया,उप प्रमुख संगीता कुमारी, आयर मुखिया प्रियरंजन सिंह उर्फ डब्लू सिंह,हरिगांव मुखिया विजय शंकर चौबे उर्फ टून्ना चौबे, शिवपुर मुखिया महेश ठाकुर,उत्तरदाहाँ मुखिया पिंटू प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य विधा देवी,प्रियंका देवी,वकील सिंह, अखिलेश पांडे, कृष्णा प्रसाद सहित अन्य थे।बैठक मे सदस्यो ने चकवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल सिंह के भाई धर्मवीर सिंह की हत्या पर शोक व्यक्त किया और श्रध्दांजलि देने के साथ ही बैठक को समाप्त कर दिया गया।