इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
औरंगाबाद (बिहार) मदनपुर थाना क्षेत्र के नीमा आंजन पंचायत के सहजपुर यादव टोला में एक पांच वर्षीय बालक की मौत अज्ञात बीमारी से सामुदायिक अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत होने से लोगो में हड़कंप मच गया। सहजपुर निवासी रंजीत यादव माता पुनम कुमारी के पांच वर्षीय शुभम कुमार की मौत हो गई। जिससे पुरे परिवार शोक की लहर में डुब गए। परिजनों के रो रो के हाल बुरा है। मृतक की मां पुनम कुमारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उसे हांफ तेजी से बढ़ गया।बुखार आई और पेट दर्द जोरों से होने लगा इसके बाद सांस फुलने लगा। पंजरी फुलने लगा। सीना में जकड़न से बच्चा को बेचैनी बढ़ गया।तब इसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराएं। जब बीमार और बढ़ने लगा तो बच्चा को मदनपुर सामुदायिक अस्पताल में इलाज़ के लिए लाए। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया।इलाज के बाद कुछ समय ठीक रहा। अचानक उसकी मौत हो गई। सामुदायिक अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि बच्चा को न्युमोनिया बीमारी हुआ था और अज्ञानता वह ये लोग गांव के ही किसी ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। जब बीमार जायदा बढ़ गया तब यहां इलाज के लिए लाए थे।