Agni Bharat

पति के दोस्त ने किया रेप.. वीडियो से करता था ब्लैकमेल : जमुई में महिला से 3 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पति ने दर्ज कराया केस

जमुई के झाझा में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर अपहरण कर के रेप करने का आरोप लगाया है। महिला कहना है कि पति के दोस्त ने 3 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पहले उसके साथ रेप किया फिर वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो दुष्कर्म करता रहा।

महिला के पति ने झाझा थाने में 17 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद झाझा थाने की पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि 10 जून को आरोपी नवादा जिला निवासी सुधीर कुमार उसके पति के साथ उसके घर आया था।

16 जून को हुआ था अपहरण

 

सुधीर का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। 16 जून की रात सुधीर ने मौका देखते ही महिला का अपहरण कर लिया और उसे पहले बिहारशरीफ ले गया। जिसके बाद नवादा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद झाझा थाने की पुलिस आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर 18 जून को छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन महिला को बरामद नहीं किया जा सका।

 

3 अक्टूबर को महिला उसके चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंची। फिर महिला अपने पति के साथ झाझा थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अवर निरीक्षक विभांशु शेखर भास्कर को दी। देर शाम पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

 

जल्द आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार

 

झाझा थाने के अवर निरीक्षक और की के अनुसंधान कर्ता विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि 16 जून को एक महिला के पति ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके आधार पर 18 जून को नवादा जिले में छापेमारी की गई थी, लेकिन लगातार अपहरणकर्ता अपना लोकेशन बदल रहा था।

 

जिसे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं बढ़ते दबाव के करण पीड़िता को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author:

Leave a Comment