इमामगंज, संवाददाता। इमामगंज प्रखंड के किसान इन दिनों उपद्रवी बंदर व लंगूर से खासे परेशान हैं। प्रतिदिन 30 से 40 बंदर एक एकड़ की फसल चट कर जा रहे हैं। प्रखंड के पकरी गुरिया गांव के किसान इन उपद्रवी बंदरों से इतने परेशान हैं कि उन्हें अब लागत तक मिलना मुश्किल हो गया है। बंदर इस कदर उपद्रव मचा रहे हैं कि 24 घंटे के भीतर एक एकड़ में लगे फसल को चट कर जा रहे हैं।
वहीं कुछ किसानों की मानें तो नीलगाय व बंदर उन्हें एक दशक से परेशान कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन स्तर पर उन्हें राहत नहीं दी जा रही है। एक तरफ नीलगाय का झुंड पारंपरिक फसल धान, गेहूं, मक्का, अरहर काफ सल रात में चट कर जा रहे हैं तो वहीं, एक साल से लंगूर और बंदर ने हरे सब्जी आलू, बैगन, टमाटर, गोभी, आदि फसल को नष्ट कर दिया है। इस संबध पकरी गांव के किसान कंधाई प्रसाद बताते हैं कि रात में जंगल से नीलगाय उतर कर फसल चट कर जा रहे हैं। वहीं इस समय करीब एक साल से बड़ी संख्या में लंगूर उतर आए हैं।